शासकीय सांदीपनि उ.मा.वि. राघौगढ़ में बोर्ड परीक्षा परिणाम में मेरिट में रहे छात्रों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान
Raghogarh शासकीय सांदीपनि उ.मा.वि. राघौगढ़ में कक्षा 10 में प्रथम स्थान सौरव चंदेल पुत्र गोविंद चंदेल 482/500 (96.4%) प्रतिशत द्वितीय स्थान शहजान खान पुत्र सलाम खान 467/500 (93.4%) तृतीय स्थान मुस्कान धाकड़ पुत्री गिर्राज सिंह धाकड़ 454/500 (90.8)
कक्षा 12 में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान हल्की यादव पुत्री अशोक कुमार 470/500 (94%) द्वितीय स्थान संजू धाकड़ पुत्र सीताराम धाकड़ 445/500 (89%) तृतीय स्थान अजय धाकड़ पुत्र विमलेश धाकड़ 439/500 (87.8%) प्रावीण्य सूची का स्थान प्राप्त किया विद्यालय में कक्षा 10 में प्रथम श्रेणी में 78 विद्यार्थी एवं कक्षा 12 में 83 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उर्तीण हुए विद्यालय के 50 विद्यार्थी लेपटॉप के लिए पात्र कक्षा 12 के प्रथम स्थान पर रहे एक बालक अजय धाकड़ विज्ञान समूह एवं एक बालिका हल्की यादव कला समूह स्कूटी के लिए पात्र एवं विकासखण्ड स्तर पर विद्यालय का परीक्षा परिणाम प्रथम स्थान पर रहा इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय डॉ० अरविंद कुमार तिवारी एवं वरिष्ठ शिक्षक रंजना गुर्जर , बृजकिशोरी तिवारी , जितेंद्र कुमार जैन , प्रमोद श्रीवास्तव , कल्पना कुशवाह के द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सम्मान पुष्प माला के द्वारा किया गया एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
