Type Here to Get Search Results !

धरनावदा थाना पुलिस ने करीबन 10 किलोग्राम गांजा सहित नशे के दो तस्कर किए गिरफ्तार

 *नशे के विरूद्ध गुना पुलिस का सतत प्रहार*  



धरनावदा थाना पुलिस ने करीबन 10 किलोग्राम गांजा सहित नशे के दो तस्कर किए गिरफ्तार


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इन गतिविधयों में संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए कठोर कार्यवाही की जा रही  है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा और उनकी टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्‍करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए नशे के दो तस्कर गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।


               गत दिनांक 16 मार्च 2026 की शाम धरनावदा थाना  पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि देहरी गांव में रेलवे पुलिया के पास दो व्यक्ति अपने पास अवैध मादक पदार्थगांजा लेकर उसे बेचने की फिराक में खडे हुए हैं । इस सूचना के मिलते ही धरनावदा थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो जहां  मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के दो व्यक्ति एक बैग के साथ दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस फोर्स द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया । पूछताछ पर जिनके द्वारा अपने नाम 1-मोहन सिंह  पुत्र गजराज सिंह प्रजापति उम्र 63 साल निवासी कर्माखेडी रुठियाई एवं 2-रवि पुत्र कैलाश नारायण प्रजापति उम्र 24 साल निवासी ग्राम टोडरा थाना जामनेर के होना बताए । जिनके पास मिले बेग को चैक करने पर उसमें 9.941 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 01.20 लाख रुपये का बरामद हुआ, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं जिनके विरुद्ध धरनावदा थाने में अपराध क्रमांक 76/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।


                नशे के विरूद्ध पुलिस की इस उल्‍लेखनीय कार्यवाही में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा, सउनि रामगोपाल सिंह तोमर, आरक्षक रघुकुल मिश्रा, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक धर्मेन्द्र धाकड, आरक्षक नीरज शर्मा, आरक्षक सचिन तोमर, आरक्षक ऋषिकेश शर्मा, आरक्षक मोहर सिंह किरार, आरक्षक विनीत लोधी एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक व आरक्षक अभय रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.