जामनेर थाना पुलिस ने मारपीट के 07 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय व प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दिकी के पर्यवेक्षण में जिले के जामनेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा और उनकी टीम द्वारा मारपीट के 07 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।
गौरतलब है कि वर्ष 2019 में आरोपी रमेश पुत्र गोरेलाल भील निवासी ग्राम वटावदा थाना जामनेर के द्वारा मारपीट की एक घटना को लेकर जिसके विरूद्ध जामनेर थाने में अप.क्र. 58/19 धारा 294, 323, 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी रमेश भील के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय राघौगढ़ से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 650/19 में आरोपी रमेश भील की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी हुआ था । पुलिस द्वारा वारंटी रमेश भील की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज मुखबिर सूचना पर जामनेर थाना पुलिस ने तत्पर और प्रभावी कार्यवाही कर प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी रमेश पुत्र गोरेलाल भील उम्र 29 साल निवासी ग्राम वटावदा थाना जामनेर जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
जामनेर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, उपनिरीक्षक हेमेन्द्र सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक वृजेश त्यागी, आरक्षक पंजाब सिंह गुर्जर, आरक्षक गजेन्द्र सिंह गुर्जर, आरक्षक सुनील रघुवंशी एवं आरक्षक गोपाल त्यागी की विशेष भूमिका रही है ।
