Type Here to Get Search Results !

नो-पार्किंग में खडी बसों पर यातायात पुलिस का कडा प्रहार, विशेष अभियान में 12 बसों पर कार्यवाही, 18,000/- जुर्माना

 नो-पार्किंग में खडी बसों पर यातायात पुलिस का कडा प्रहार, विशेष अभियान में 12 बसों पर कार्यवाही, 18,000/- जुर्माना

   


           पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा आमजन को विभिन्न माध्यमों से यातायात नियमों के प्रति निरंतर जागरुक किया जा रहा है, इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा डीएसपी यातायात श्री मुकेश कुमार दीक्षित के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अजय प्रताप सिंह द्वारा यातायात पुलिस बल के साथ गुना शहर में विशेष अभियान संचालित किया गया ।

               इस अभियान के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थलों—एक्सीलेंट स्कूल के बाहर, जय स्तंभ चौराहा, हनुमान चौराहा एवं जज्जी बस स्टैंड—पर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी बसों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की गई। कुल 12 बसों पर कार्रवाई करते हुए 18,000/- रुपये का जुर्माना वसूल किया गया ।


               अभियान के दौरान बस संचालकों एवं चालकों को कड़े निर्देश दिए गए कि शहर के भीतर बस स्टैंड के अतिरिक्त किसी भी स्थान पर बस खड़ी न करें। उन्हें स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि अनियंत्रित एवं अवैध पार्किंग से यातायात बाधित होता है, जाम की स्थिति निर्मित होती है तथा आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है ।


               थाना प्रभारी यातायात द्वारा बस ऑपरेटर्स से पुनः अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए केवल निर्धारित बस स्टैंड पर ही अपने वाहन खड़े करें, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और नागरिकों को सुरक्षित एवं सहज आवागमन सुनिश्चित हो सके । गुना पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.