Type Here to Get Search Results !

दिनांक 11 अप्रैल को विभिन्‍न क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित

 दिनांक 11 अप्रैल को विभिन्‍न क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित


‎‎गुना 

सहायक प्रबंधक, शहर विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 11 केव्ही चांदशाहवली फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक पुरानी छवनी, सकतपुर रोड़, हरिपुर रोड़ सरस्वती बिहार कॉलोनी, बूढे बालाजी, पवन कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, मरघट शाला आदि क्षेत्र में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

इसी प्रकार प्रबंधक कैंट जोन ने बताया कि 33/11 केव्‍ही नानाखेड़ी सब-स्‍टेशन अंतर्गत्‍ 11 केव्‍ही बीएसएनएल एवं 11 केव्‍ही पुलिस लाईन फीडर पर मेंटनेंस कार्य होने से दिनांक 11 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बीएसएनएल, पुलिस लाईन, सिविल लाईन एवं सदर बाजार आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त विद्युत कटौती की समयावधि आवश्यकतानुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.