Type Here to Get Search Results !

गुना के थाना आरोन क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रोड से उतरकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 जवानों ने गंभीर रूप से घायल चालक को पहुँचाया अस्पताल

 गुना के थाना आरोन क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रोड से उतरकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 जवानों ने गंभीर रूप से घायल चालक को पहुँचाया अस्पताल




जिला गुना के थाना आरोन क्षेत्र में आरोन बाईपास के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रोड़ से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 31-03-2026 को  प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल आरोन थाना क्षेत्र में तैनात एफ़ आर व्ही वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 


डायल-112 स्टाफ आरक्षक शिवेंद्र रघुवंशी एवं पायलट हेमराज भील ने तत्काल मौके पर पहुँचकर बताया कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रोड़ से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर एफआरव्ही वाहन की सहायता से सिविल अस्पताल आरोन में भर्ती कराया। डायल-112 की तत्परता एवं संवेदनशीलता से सहायता उपलब्ध होने पर घायल को शीघ्र उपचार मिल सका।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.