गुना के थाना धरनावदा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए दम्पति, बुजुर्ग व्यक्ति एवं एक बच्चे को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल
जिला गुना के थाना धरनावदा क्षेत्र में दोहावत से रुठियाई रोड पर मोटर साईकिल से गिरकर दम्पति, बुजुर्ग व्यक्ति एवं एक बच्चा घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 12-04-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल धरनावदा थाना क्षेत्र में तैनात एफ़ आर व्ही वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक मोहर सिंह किरार एवं पायलट मौसम भील ने तत्काल मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर पशु से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दम्पति, बुजुर्ग व्यक्ति एवं एक बच्चा घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय गुना में भर्ती कराया। डायल-112 की तत्परता एवं संवेदनशीलता से घायलों को उपचार मिला।
