Type Here to Get Search Results !

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल गुना में कक्षा 11वीं हेतु प्रवेश आवेदन आमंत्रित

 एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल गुना में कक्षा 11वीं हेतु प्रवेश आवेदन आमंत्रित


गुना 

राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS), जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, गुना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम के आधार पर प्रदान किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि में आवेदन करने का आग्रह किया गया है। विद्यालय में कक्षा 11वीं के लिए आर्ट्स, कॉमर्स एवं विज्ञान संकाय में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी एकलव्‍य आवासीय विद्यालय, विवेक पेट्रोल पंप के सामने, एबी रोड बायपास गुना, से प्राप्‍त की जा सकती है। विद्यालय प्रबंधन ने इच्छुक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.