Type Here to Get Search Results !

ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत विद्यालयों के समय में परिवर्तन

 ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत विद्यालयों के समय में परिवर्तन


गुना 

जिला प्रशासन द्वारा बढ़ते तापमान एवं ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों के समय में संशोधन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सी.बी.एस.ई., नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय संचालन का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। जारी आदेश अनुसार पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन समय-सारणी अनुसार रहेगा। 

अशासकीय विद्यालय जो प्रातः 7:30 बजे से पूर्व संचालित हो रहे हैं, उनका समय यथावत रहेगा। स्टॉफ एवं शिक्षकों हेतु शाला संचालन समय प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक रहेगा। जारी आदेश तत्‍काल प्रभाव से प्रभावशील रहेगा। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.