दिनांक 16 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित
गुना
प्रबंधक कैंट जोन ने बताया कि 33/11 केव्ही नानाखेड़ी सब स्टेशन अंतर्गत 33 केव्ही बीएसएनएल एवं 11 केव्ही सेन्ट्रल स्कूल पर मेंटनेंस कार्य होने से दिनांक 16 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक वीआईपी कॉलोनी, न्यूसिटी कॉलोनी, दलवी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नानाखेडी मंडी, दीनदयाल नगर एवं सिसौदिया कॉलोनी आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त विद्युत कटौती की समयावधि आवश्यकतानुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
