दिनांक 18 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित
गुना
प्रबंधक कैंट जोन ने बताया कि 11 केव्ही उमरिया टेपिंग नजूल कॉलोनी फीडर पर मेंटनेंस कार्य होने से दिनांक 18 अप्रैल 2026 को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक नजूल कालोनी के पीछे, उमरिया गांव, शांति ढाबा, विवेक पेट्रोल पम्प आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त विद्युत कटौती की समयावधि आवश्यकतानुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
