Type Here to Get Search Results !

आरटीई अन्तर्गत लॉटरी के माध्यम से चयनित बच्चें अब शाला में 25 अप्रैल तक प्रवेश ले सेकेंगे

 आरटीई अन्तर्गत लॉटरी के माध्यम से चयनित बच्चें अब शाला में 25 अप्रैल तक प्रवेश ले सेकेंगे


गुना 

निःशुल्क एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अशासकीय शालाओं में सत्र 2026-27 में लॉटरी के माध्यम से बच्चों को सीट आवंटित हुई थी। आवंटित अशासकीय शाला में बच्चों को 15 अप्रैल 2026 तक प्रवेश हेतु अंतिम तिथि निर्धारित थी। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा अंतिम तिथि में वृद्वि करते हुये 25 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

गुना जिले में कुल 376 अशासकीय शालाओं में 1939 बच्चों को सीट आवंटित हुई थी, 1783 बच्चों के द्वारा प्रवेश प्राप्त कर लिया गया था। 156 बच्चों के द्वारा प्रवेश लिया जाना शेष है, उक्त शेष रहे बच्चें 25 अप्रैल तक आवंटित शाला में प्रवेश प्राप्त कर सकते है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.