Type Here to Get Search Results !

सफलता की कहानी जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026

 सफलता की कहानी

जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026


गुना 

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक चलाया जा रहा है। कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत गुना श्री अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान से पुराने तालाब, नाले, बावडि़यो एवं अन्य जल संरचनाओ़ की तस्वीर बदल रही है।

इस अभियान के अंतर्गत जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, जन अभियान परिषद के सदस्य एवं जन सहयोग से किये जा रहे विभिन्न कार्यो के सकारात्मक परिणाम परिलक्षित हो रहे है। जल गंगा संवर्धन अभियान अब जनांदोलन का रूप ले चुका है। स्थानीय ग्रामवासी बड़े उत्साह, उमंग और नई ऊर्जा के साथ श्रमदान कर जल की एक-एक बूंद सहेजने, बहते हुए जल को रोकने एवं जल के महत्व का संदेश दे रहे है।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गुना जिले के जनपद पंचायत राघौगढ़ के ग्राम पंचायत मोररवास में गोचा नदी पर बने स्टाप डेम में जनमानस के सहयोग से बोरी बंधान का कार्य किया गया।

बोरी बंधान से जल के ठहराव होने से गोचा नदी स्टॉप डैम की तस्वीर बदल गई। जहां कभी पानी के ठहराव न होने के कारण व्यर्थ में दूसरे स्थान पर पहुंच जाता था जिसका उपयोग स्थानीय लोगो एवं मवेशियों के लिए नही हो पाता रहा। अब बोरी बंधान होने से जहां एक ओर जल स्तर में वृद्धि होगी वहीं मवेशियों एवं जंगली पशु पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.