राज्य स्तरीय शिक्षा विभागीय खेल प्रतियोगिता 2025-26 हेतु गुना संभाग से चयनित खिलाड़ियों का दल छतरपुर रवाना
गुना
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर के निर्देशानुसार 12वीं स्टेट एज्यूकेशन डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स 2025-26 के अंतर्गत टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन की संभागीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गुना जिले के चयनित लोकसेवक अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 01 मई 2026 से 03 मई 2026 तक छतरपुर में आयोजित होगी। संभाग का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित खिलाड़ियों को आयोजन स्थल पर निर्धारित तिथि में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
*टेबल टेनिस में चयनित लोकसेवक - आयु वर्ग 50+:*
1. *श्री विश्वास कुमार बाजपेई* - कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, गुना | यूनिक आई.डी. AK 4096
2. *श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव* - शा.पी.एम.श्री क.उ.मा.वि.कैन्ट, गुना | यूनिक आई.डी. AK 3815
3. *श्री योगेश तिवारी* - कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, गुना | यूनिक आई.डी. AK 5762
4. *श्रीमति ममता सोनी* - शा.उ.मा.वि. धरनावदा | यूनिक आई.डी. AK 6127
5. *श्रीमति अनामिका गोस्वामी* - शा.बा.उ.मा.वि.कैन्ट, गुना | यूनिक आई.डी. AK 1080
*आयु वर्ग 50- :*
6. *श्रीमति संध्या कोठारी* - शा.बा.उ.मा.वि.कैन्ट, गुना | यूनिक आई.डी. BS 1241
7. *श्रीमति गायत्री चौधरी* - शा.बा.उ.मा.वि.कैन्ट, गुना | यूनिक आई.डी. BR 3056
*बैडमिंटन में चयनित लोकसेवक - आयु वर्ग 50+:*
1. *श्रीमति ममता सोनी* - शा.उ.मा.वि. धरनावदा | यूनिक आई.डी. AK 6127
2. *श्रीमति अभिलाषा तिवारी* - शा.म.ल.बा.क.उ.मा.वि. गुना | यूनिक आई.डी. BS 8166
इस दल के जनरल मैनेजर के रूप में *श्री कपिल भारद्वाज, मुरैना* को दायित्व सौंपा गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश गोयल ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह गुना जिले के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हमारे शिक्षक साथी छतरपुर में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले एवं संभाग का नाम रोशन करेंगे। सभी प्रतिभागियों को अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ राज्य स्तर पर सहभागिता करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
