Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत सहायक ग्रेड-3 के पद पर दी नियुक्ति

 कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत सहायक ग्रेड-3 के पद पर दी नियुक्ति



गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत पात्र आवेदक को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने नव-नियुक्त कर्मचारी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही।


अनुकंपा नियुक्ति के तहत श्री अवधेश शर्मा, पिता स्वर्गीय श्री कृष्‍ण कुमार शर्मा को जिला रोजगार कार्यालय गुना में रिक्‍त सहायक ग्रेड-3 के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना भी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.