Type Here to Get Search Results !

पोषण अभियान अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

 पोषण अभियान अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन



गुना 


पोषण अभियान अंतर्गत 8वें ‘‘पोषण पखबाडा’’ 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाना है। कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशन में पोषण पखवाड़ा अंतर्गत जिला कार्यालय मबावि गुना में परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं ब्लॉक समन्वयकों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।  


प्रशिक्षण कार्यशाला में श्री अब्दुल गफ्फार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया कि पोषण पखवाड़ा के आयोजन का उदेदश्य परिवारों और समुदायों में उन व्यवहारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना में जिससे परिवार एवं समुदाय बच्चों के स्वस्थ्य शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हो सके। इस वर्ष पोषण पखबाड़ा ‘‘जीवन के पहले छह वर्षो में मस्तिक का अधिकतम विकास‘‘  मुख्य थीम पर आधारित है। 8वें पोषण पखवाड़ा के आयोजन हेतु मुख्य 5 गतिविधियों- मातृ एवं शिशु पोषण, जन्म से 03 वर्ष के बच्चों के मस्तिष्क विकास हेतु प्रारंभिक प्रोत्साहन, 3 से 6 वर्ष की प्रारंभिक आयु हेतु खेल आधारित शिक्षा, स्क्रीन टाइम में कमी लाने हेतु परिवार एवं समुदाय की भूमिका और सशक्त आंगनबाडी निर्माण में समुदाय का सहयोग पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।


पोषण पखबाड़ा को जन-आदोलन का स्वरूप देते हुए व्यापक रूप से जन समुदाय के लोगों को सम्मिलित किया जाये। सभी विभागों से समन्‍वय कर पोषण एवं स्‍वास्‍थ्‍य से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जायें। आंगनबाडी़ स्तर पर रैलियां, पोषण पर चर्चा, खिलौना निर्माण आदि जैसी  गतिविधियॉ आयोजित की जावें। इस दौरान आंगनबाडी केन्द्र पर, सेक्टर स्तर एवं परियोजना स्तर पर आयोजित गतिविधियों की प्रविष्टि पोषण अभियान के जन आंदोलन डैशबोर्ड पर प्रतिदिन की जावेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.