Type Here to Get Search Results !

मधुसूदनगढ़ में तीन भूसे से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त कर थाने में कार्रवाई हेतु रखवाए गए

 मधुसूदनगढ़ में तीन भूसे से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त कर थाने में कार्रवाई हेतु रखवाए गए



गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के द्वारा अनाधिकृत रूप से जिले से बाहर ले जाने वाले किसी भी प्रकार के भूसे को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया है। फिर भी चोरी छुपे लोग भूसे का परिवहन कर रहे हैं। इसी क्रम में राघोगढ़ एसडीएम श्री अमित कुमार सोनी के निर्देश पर आज तहसील मकसूदनगढ़ के अंतर्गत रात्रि में तीन ट्रैक्टर ट्रॉली में ओवरलोड भूसे को भरकर तहसील लटेरी जिला विदिशा की ओर ले जा रहे थे। तभी तहसीलदार डॉ. उदय सिंह नायब तहसीलदार, कमल सिंह कोली पटवारी, राकेश यादव थाना प्रभारी संदीप, यादव सहित राजस्व एवं पुलिस पुलिस की संयुक्त कार्रवाई द्वारा मौके पर जप्त कर थाना मधुसूदनगढ़ में अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया। गुना जिले में भूसे को अन्य जिले में ले जाने हेतु प्रतिबंधित होने से भूसा परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.