चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित
गुना,
क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना द्वारा विश्वविद्यालय की अध्ययनशाला एवं समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों हेतु एम.ए., एम. कॉम., एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर नियमित एवं प्रायवेट तथा बी.एड., एम.एड., बीपीएड, एमपीएड, बीए बीएड, बीएड स्पेशल आईडी, एमबीए, एलएलबी, बी.ए. एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल घोषित की गई है। शासन के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय समय पर परीक्षाएं प्रारंभ करने की पूर्ण तैयारी में है। विश्वविद्यालय ने गुना, अशोकनगर एवं शिवपुरी जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन समय पर भरवाकर विश्वविद्यालय को प्रेषित करें।
विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की मुख्य वार्षिक परीक्षाओं के लिए समय सारणी भी घोषित कर दी है। जिसके अनुसार स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं दिनांक 27 अप्रैल से प्रारंभ हो रही हैं। गुना विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले तीनों जिले से स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा में 17,797 परीक्षार्थी एवं स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 14,116 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
