Type Here to Get Search Results !

गुना के थाना कैन्ट क्षेत्र में 80 वर्षीय वृद्ध महिला घर का रास्ता भटकी, डायल- 112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से लेकर सुरक्षित घर पहुंचाया

 गुना के थाना कैन्ट क्षेत्र में 80  वर्षीय वृद्ध महिला घर का रास्ता भटकी, डायल- 112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से लेकर सुरक्षित घर पहुंचाया



गुना के थाना कैन्ट क्षेत्र में नाना खेड़ी वृद्धा आश्रम के पास एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला मिली हैं जो घर की राह भटक गयी हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 22-04-2026 को रात्रि के 09:45 बजे प्राप्त हुई। 


सूचना प्राप्ति पर तत्काल गुना कैन्ट थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक महेंद्र रघुवंशी एवं पायलेट विशाल सेंगर ने मौके पर पहुँचकर वृद्ध महिला को संरक्षण में लिया। 


डायल-112 जवानों ने बताया की एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला मिली हैं जो घर की राह भटक गयी हैं और अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही हैं, डायल-112 जवानों द्वारा एफआरव्ही वाहन से वृद्ध महिला को साथ लेकर आस-पास पता एवं पूछताछ करने पर जानकारी मिली की वृद्ध महिला नाना खेड़ी हनुमान मंदिर के पास की रहने वाली हैं। 

 डायल-112 स्टाफ द्वारा वृद्ध महिला को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर उनके घर गए । महिला के पहचान व सत्यापन उपरांत पुत्र के सुपुर्द किया गया ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.