*ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुना पुलिस की सतत् कार्यवाही*
फतेहगढ़ थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही
*बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर, परिजनों को सौंपा*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेनशील एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की खोजबीन हेतु संवेदनशीलता के साथ कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिवार से मिला दिया है ।
उल्लेखनीय है दिनांक 04 अप्रेल 2026 को फतेहगढ़ थाने पर एक मां द्वारा अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दिनांक 21 मार्च 2026 से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 59/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई ।
थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के लापता होने की घटना को फतेहगढ थाना पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए बालिका की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए सभी संभावित जगहों पर बालिका को खोजने के सघन प्रयास किए गए । जिसके परिणाम स्वरुप गत दिनांक 22 अप्रैल 2026 को बालिका के संबंध में पुलिस को पुख्ता जानकारी मिलने पर फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल कल्याण समिति अध्यक्षा श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।
फतेहगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि दिलीप रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, आरक्षक सुनील कुमार, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक कुलदीप धाकड, आरक्षक बृजमोहन, महिला आरक्षक क्रांति रघुवंशी व केंट थाने से महिला आरक्षक राजकुमारी रघुवंशी एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का विशेष योगदान रहा है ।
