Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्‍ट के एक प्रकरण में नशा तस्कर को गांजा उपलब्ध कराने वाला फरार आरोपी किया गिरफ्तार

 फतेहगढ़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्‍ट के एक प्रकरण में नशा तस्कर को गांजा उपलब्ध कराने वाला फरार आरोपी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्‍न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्‍त नशा माफियाओं, तस्‍करों आदि के विरूद्ध एक अभियान के रुप में कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्‍ठाना के पर्यवेक्षण में जिले के फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में नशा तस्‍कर को गांजा उपलब्‍ध कराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 06 अप्रेल 2026 को फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा नशा तस्कर कल्लू राजपूत निवासी ग्राम खडेला थाना बमोरी को मोटर सायिकल पर गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर जिससे 4.070 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 01 लाख रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 75 हजार रुपये सहित कुल लगभग 1.75 लाख रुपये का मसरुका जप्त किया गया था । पूछताछ पर आरोपी कल्लू राजपूत ने उक्त गांजा संजीव यादव निवासी ग्राम पदमनखेड़ी थाना म्याना से खरीदकर लाना बताए जाने पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजे के बिक्रेता संजीव यादव को भी आरोपी शुमार करते दोंनो आरोपियों कल्लू राजपूत एवं संजीव यादव के विरूद्ध फतेहगढ़ थाने में अप.क्र. 61/26 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विववेचना में लिया गया था ।


               फतेहगढ़ थाना पुलिस ने प्रकरण के फरार आरोपी संजीव यादव की सघनता से तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में गत दिनांक 22 अप्रेल 2025 को फरार आरोपी के संबंध में मुखिबर से प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी संजीव पुत्र बीरेन्द्र यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम पदमनखेड़ी थाना म्याना जिला गुना को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।


                 फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फाल्के, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक बृजमोहन, महिला आरक्षक क्रांति रघुवंशी एवं साईर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.