केंट थाना पुलिस ने माननीय उच्च न्यायालय से जारी नॉन बेलेवल वारंट में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक गुना श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में फरार वारंटियों, इनामी बदमाशों सहित विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रुप में कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर से जारी एक नॉन बेलेवल वारंट में लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है ।
गौरतलव है कि आरोपी देवेन्द्र पुत्र कैलाशनारायण किरार निवासी ग्राम गोरिया थाना बमौरी जिला गुना के विरूद्ध केंट थाने में वर्ष 2008 में दर्ज भारतीय दण्ड विधान की धारा 308, 34 भादवि के प्रकरण में माननीय न्यायालय गुना द्वारा वर्ष 2010 में सजा से दण्डित किया गया था, सजा के विरुद्ध आरोपी द्वारा माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में अपील दायर की गई थी, जिसमें माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सी.आर.ए. नं. 488/10 में आरोपी देवेन्द्र किरार के विरुद्ध नोन बेलेवल वारंट जारी किया गया, जो तामीली हेतु केंट थाने में प्राप्त हुआ । केंट थाना पुलिस द्वारा वारंटी देवेन्द्र किरार की निरंतर तलाश की जा रही थी, जिसकी तलाश के क्रम में गत दिनांक 22 अप्रेल 2026 को मुखबिर से मिली सूचना पर केंट थाना पुलिस द्वारा तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी देवेन्द्र पुत्र कैलाशनारायण किरार उम्र 42 साल निवासी ग्राम गौरिया थाना बमौरी जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव, आरक्षक अभिनेश रघुवंशी, आरक्षक राजेश अहिरवार एवं आरक्षक शुभम रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।
