Type Here to Get Search Results !

यातायात थाना पुलिस द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 यातायात थाना पुलिस द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन



                  गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में व्यापक स्तर पर यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे है । इसी क्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी ट्रैफिक श्री मुकेश कुमार दीक्षित के पर्यवेक्षण में आज यातायात थाना प्रभारी टीआई अजय प्रताप सिंह द्वारा शीतल ट्रांसपोर्ट मैदान में एक संवेदनशील एवं जागरूकता से परिपूर्ण जन चौपाल का आयोजन किया गया । इस अवसर पर उपस्थित ड्राइवरों, परिवहन स्टाफ एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के महत्व को  विस्तार पूर्वक समझाते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया ।


                  कार्यक्रम के दौरान “क्या करें और क्या न करें” (Do’s & Don’ts) के माध्यम से यह बताया गया कि थोड़ी सी लापरवाही किस तरह किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है, वहीं नियमों का पालन करके न केवल स्वयं की बल्कि दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित रखी जा सकती है । लोगों को भावनात्मक रूप से जागरूक करते हुए अपील की गई कि वाहन चलाते समय जिम्मेदारी और सतर्कता को अपनी आदत बनाएं । साथ ही राहवीर योजना, प्रधानमंत्री राहत योजना एवं हिट एंड रन प्रतिकार योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों को समय पर सहायता मिल सके और आमजन भी बिना डर के मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद कर सकें । जन चौपाल के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को यह संदेश दिया गया कि “सड़क सुरक्षा ही जीवन सुरक्षा है” और हर एक व्यक्ति की सजगता कई अनमोल जिंदगियों को बचा सकती है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.