आरोन थाना पुलिस ने निर्माणाधीन पानी की टंकी से पाईप व सीमेंट चोरी के आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाए
*आरोपियों से चोरी की सामग्री सहित घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर ट्राली जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में जिले के आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम तमेडी में निर्माणाधीन पानी की टंकी से पाईप व सीमेंट चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
दिनांक 16 अप्रैल 2026 को फरियादी धन्नूलाल बंजारा निवासी ग्राम तमेडी के द्वारा आरोन थाना पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि उनके गांव में शासकीय पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है, दिनांक 15-16 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात में ज्ञान सिंह कुशवाह निवासी कुशमान, सिरिया कुशवाह व अमोल सिंह अहिरवार निवासीगण ग्राम उनारसीकला जिला विदिशा के द्वारा निर्माणाधीन पानी की टंकी के 25 प्रोसेसिंग पाईप एवं सीमेंट के चार कट्टे फार्मट्रेक ट्रेक्टर-ट्राली में चोरी कर ले जाते हुए पकड लिया गया है । उक्त घटना पर से आरोन थाना पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 99/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों 1-ज्ञान सिंह पुत्र मूलचंद कुशवाह उम्र 57 साल निवासी ग्राम कुशमान थाना आरोन, 2-सिरिया उर्फ श्रीकिशन पुत्र कोमल सिंह कुशवाह उम्र 46 साल एवं 3-अमोल सिंह पुत्र लटूरा अहिरवार उम्र 57 साल निवासीगण ग्राम उनारसी कला जिला विदिशा को गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से प्रकरण में चोरी 25 प्रोसेसिंग पाईप, सीमेंट के चार कट्टे एवं घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर-ट्राली को जप्त किया गया तथा गिरफ्तारशुदा तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है ।
आरोन थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र गुर्जर, आरक्षक सचिन, आरक्षक राम दांगी एवं आरक्षक देवेन्द्र कुशवाह की विशेष भूमिका रही है ।
