Type Here to Get Search Results !

धरनावदा थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही, अपहृता दस्तयाब

 *पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*



धरनावदा थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही, अपहृता दस्तयाब


*किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में*


                गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं एवं नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए नाबालिग को दस्तयाब कर उसके अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।     


            उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 11 फरवरी 2026 की रात्रि में धरनावदा थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के लापता होने पर उसके पिता द्वारा धरनावदा थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट की गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 35/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर किशोरी की तलाश प्रारंभ की गई और जिसे दिनांक 15 अप्रेल 2026 को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी उपरांत पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि राजकुमार उर्फ छोटू पुत्र रामबाबू केवट निवासी कर्माखेड़ी रूठियाई उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ गलत काम किया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजकुमार केवट के विरुद्ध प्रकरण में धारा 87, 65(1), 64(2)(M) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई और दिनांक 15 अप्रेल को ही आरोपी राजकुमार उर्फ छोटू पुत्र रामबाबू केवट उम्र 35 साल निवासी कर्माखेड़ी रूठियाई थाना धरनावदा जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।


              धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा, उपनिरीक्षक अंजना चंदेल, आरक्षक ऋषिकेश शर्मा, आरक्षक सोनू जाटव, आरक्षक रघुकुल मिश्रा, आरक्षक विनीत लोधी, आरक्षक सचिन तोमर, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक साबिर शेख एवं महिला आरक्षक प्रियंका ओझा की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.