Type Here to Get Search Results !

विजयपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म के मामले में पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही

 विजयपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म के मामले में पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही



*विजयपुर थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग किशोरी को राजस्थान के कोटा जिले से किया दस्तयाब*


*किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*


                पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में विजयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रितुराज सिंह कुशवाह और उनकी टीम द्वारा नाबालिग किशोरी के अपहरण और उससे दुष्कर्म के मामले में तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए नाबालिग किशोरी को दस्तयाब कर, उसका अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।     


            उल्लेखनीय है कि दिनांक 24-25 मार्च 2026 की मध्यरात्रि में विजयपुर थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने पर दिनांक 25 मार्च 2026 को उसकी मां द्वारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी । जिस पर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 19/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर किशोरी की तलाश प्रारंभ की गई ।


               विजयपुर थाना पुलिस द्वारा अपहृता की तलाश हेतु विशेष टीमों का गठन कर मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी संसाधनों की मदद से विभिन्न स्थानों—गाजियाबाद, हापुर, नोएडा, दिल्ली, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर एवं कोटा—में लगातार तलाश की गई । सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप किशोरी के राजस्थान के कोटा जिले में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30 मार्च 2026 को उसे सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी उपरांत पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी परवेज पुत्र शराफत खान निवासी ग्राम कोलुआ पठार द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कृत्य करना पाया गया । इस आधार पर प्रकरण में धारा 64(2)(M) बीएनएस, 5L/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट का इजाफा किया गया । पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए गत दिवस को ही आरोपी परवेज पुत्र शराफत खान निवासी ग्राम कोलुआ पठार थाना विजयपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया


               विजयपुर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी  निरीक्षक रितुराज सिंह कुशवाह, सउनि हरिचरण मीना, प्रधान आरक्षक लालचंद, आरक्षक अमित जाट (थाना राघौगढ), आरक्षक चंद्रभान, आरक्षक जगदीप तोमर, महिला आरक्षक जूली सिकरवार, पुलिस लाइन गुना से उपनिरीक्षक जगदीश जाटव, आरक्षक नीतेश पटेल, महिला आरक्षक खुशबू दांगी एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.