Type Here to Get Search Results !

विशेष पुलिस थाना अजाक द्वारा म्याना थानांतर्गत ग्राम मोहनपुर में जनचेतना शिविर का सफल आयोजन

 विशेष पुलिस थाना अजाक द्वारा म्याना थानांतर्गत ग्राम मोहनपुर में जनचेतना शिविर का सफल आयोजन



*SC/ST अधिनियम, राहत प्रावधानों एवं जाति प्रमाणपत्र संबंधी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान*


                  गुना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों के अधिकारों के संरक्षण एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं । इसी क्रम में विशेष पुलिस थाना अजाक प्रभारी निरीक्षक श्री ओ.पी. आर्य द्वारा आज  अपने स्टॉफ सहित  गत दिवस म्याना थाने की ऊमरी चौकी थानांतर्गत ग्राम सिंघाडी, ग्राम मोहनपुर में अनुसूचित जनजाति वर्ग(बारेला) आदिवासी समाज के लोगों के बीच जनचेतना शिविर का आयोजन किया गया ।

                  शिविर के दौरान अजाक थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC/ST Act) के प्रावधानों, पीड़ितों को मिलने वाली राहत राशि, शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा जाति प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं बताया गया कि किसी भी प्रकार के अत्याचार, भेदभाव या शोषण की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते वैधानिक एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके । साथ ही उनके हितार्थ शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया ।


                  गुना पुलिस का उद्देश्य ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों का उत्थान कर  सशक्त बनाना, उनमें विश्वास का वातावरण निर्मित करना एवं उन्हें उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है ।


                  शिविरों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया । कार्यक्रम में ग्रामीणजनों द्वारा गुना पुलिस के इस प्रयास की काफी सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.