Type Here to Get Search Results !

रुठियाई रेल जंक्शन पर अमृत भारत योजना के कार्य शीघ्र पूर्ण करने की मांग

 रुठियाई रेल जंक्शन पर अमृत भारत योजना के कार्य शीघ्र पूर्ण करने की मांग।


विजय कुमार जैन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को पत्र भेजा।

 राघौगढ़ 3 अप्रैल। सांसद प्रतिनिधि एवं रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मंडल भोपाल के सदस्य विजय कुमार जैन ने मांग की है कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत रुठियाई रेल जंक्शन पर चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करा कर आम जनता को सुविधा दी जाएं। आपने विस्तृत पत्र सौरभ कटारिया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं सचिव रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मंडल भोपाल को भेजा है।

 विजय कुमार जैन ने 29 दिसंबर 25 को पत्र भेजकर उल्लेख किया था कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत आरक्षित श्रेणी का यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया है जिसे आम यात्रियों के लिए नहीं खोला गया है। इस मांग के संबंध में मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार दुबे ने विगत दिवस पत्र भेजकर आपको अवगत कराया है कि प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार विजय कुमार जैन ने आम जनता की है समस्या मंडल रेल प्रबंधक को लिखी थी कि रेल्वे स्टेशन रुठियाई के पार्किंग एरिया में अमृत भारत योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों के चलते पेशाब घर को हटा दिया गया है पेशाब घर हटा देने से स्टेशन जाने आने वाले रास्ते में गंदगी हो रही है। इसके संबंध में पत्र द्वारा अवगत कराया है कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत पार्किंग एरिया में पेशाब घर बनाए जाने का प्लान नहीं था।फिर भी आपके सुझाव को ध्यान में रखते हुए इसके लिए सर्वे कराकर इस संबंध में उचित निर्णय लिया जा सकता है। विजय कुमार जैन ने पुनः पत्र में लिखा है कि यात्रियों द्वारा खुले में पेशाब करने से गंदगी हो रही है यहां पर पेशाब घर का निर्माण शीघ्र कराया जाए। आपने यह भी उल्लेख किया है कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत रुठियाई जंक्शन पर पिछले दो वर्ष से लगभग 20 करोड रुपए की लागत से विकास कार्य बहुत धीमी गति से चल रहे हैं। रेल अधिकारियों द्वारा अक्टूबर 2025 में अवगत कराया था कि रुठियाई जंक्शन पर अमृत भारत योजना के निर्माण कार्यों को वित्तीय वर्ष 2025- 26 में पूर्ण कर लिया जाएगा। 31 मार्च 26 को वित्तीय वर्ष समाप्त हो गया है। मगर अमृत भारत योजना के निर्माण कार्य अभी भी अधूरे हैं। 

                            विजय कुमार जैन ने बताया है अमृत भारत योजना के अंतर्गत गुना, अशोकनगर एवं ब्यावरा रेलवे स्टेशनों के निर्माण कार्य आज भी अधूरे हैं। जबकि भोपाल मंडल में अनेक स्टेशनों के अमृत भारत योजना के निर्माण कार्यों का लोकार्पण हो गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.