Type Here to Get Search Results !

गुड़ फ्राइडे पर निकली क्रूस यात्रा और विशेष प्रार्थना सभा में शामिल हुए कांग्रेस जन

 गुड़ फ्राइडे पर निकली क्रूस यात्रा और विशेष प्रार्थना सभा में शामिल हुए कांग्रेस जन।



यीशु मसीह ने बलिदान और प्रेम का संदेश दिया.......सुरेन्द्र चौधरी


Sagar -गुड-फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को ईसाई समाज के द्वारा कैन्ट स्थित सेंट जोसेफ गिरजाघर से निकाली गईं क्रूस यात्रा व विशेष प्रार्थना सभा में कांग्रेसजनों के साथ मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी शामिल हुये।क्रूस यात्रा में ईसाई समाज के लोग हाथों में क्रूस लेकर प्रार्थना करते हुए चल रहे थे।इस दौरान अलग-अलग 14 स्थानों पर अंतिम समय में यीशु मसीह को दी गई प्रताड़नाओं को चित्रण किया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि गुड़ फ़्राईड पर विशप हाउस और चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं और 'क्रूस यात्रा' आयोजित की जाती है।ईसाई समुदाय यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए उपवास,ध्यान और आराधना करते हैं।भक्ति पूर्ण माहौल और पवित्र बाइबल के पाठ के साथ संदेश दिए जाते हैं।उन्होंने कहा कि यीशु मसीह ने बलिदान और प्रेम का संदेश दिया।क्रूस यात्रा व विशेष प्रार्थना सभा में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,बिशप जॉनसन फादर जसलीन, फादर गिरीश,फादर निक्सन,मिस्टर पीटर राजू,सिल्वेस्टर सिंथिया स्टाइल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी,सेवादल नेता विजय साहू,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,युवक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित वर्मा,कोमल सिंह लोधी,अरविन्द बन्टी पंथी,इंजी.सत्यम सिंह,कल्याण अहिरवार आदि कांग्रेसजन शामिल हुये।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.