Type Here to Get Search Results !

भुजरिया तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर संयुक्त निरीक्षण, व्यापक विकास योजना तैयार करने के निर्देश

भुजरिया तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर संयुक्त निरीक्षण, व्यापक विकास योजना तैयार करने के निर्देश


गुना 


भुजरिया तालाब के सौंदर्यीकरण एवं समग्र विकास को लेकर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने नगरीय प्रशासन, राजस्व विभाग एवं आर्किटेक्ट टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया।


इस दौरान आर्किटेक्ट श्री मनीष नामदेव द्वारा प्रारंभिक योजना की जानकारी प्रस्तुत की गई। जिसमें तालाब के चारों ओर आउटर रोड के साथ वॉकिंग ट्रैक विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परिसर में किड्स जोन, फन जोन, “वोकल फॉर लोकल” मार्केट एवं व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा विकसित करने का प्लान बताया है। तालाब के मध्य स्थित टापू को आकर्षक सेल्फी पॉइंट के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसके चारों ओर स्थायी जलभराव वाला डीप वॉटर जोन तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यटकों एवं नागरिकों के लिए बोटिंग (नौकायन) की सुविधा भी प्रारंभ करने की योजना बनाई जा रही है।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देश दिए कि संपूर्ण परियोजना का विस्तृत एवं व्यवहारिक प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से पार्किंग व्यवस्था पर ध्यान देते हुए कम से कम 500 दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इसके अलावा उन्होंने संबंधित राजस्व टीम को निर्देशित किया कि प्रस्तावित क्षेत्र में स्थित शासकीय एवं निजी भूमि का विस्तृत विवरण तैयार किया जाए, ताकि एक समग्र एवं प्रभावी मास्टर प्लान बनाकर उसे अंतिम रूप दिया जा सके और भविष्य में प्रस्ताव के रूप में शासन को प्रेषित किया जा सके।


इस अवसर पर एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडेय, पीओ डूडा श्री संजय श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री जी.एस. बैरवा सहित नगरीय प्रशासन, राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.