Type Here to Get Search Results !

हवाई जहाज द्वारा नागालैंड शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थी

 हवाई जहाज द्वारा नागालैंड शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थी


गुना 

सांदीपनि विद्यालय मॉडल गुना के प्राचार्य श्री आशीष टांटिया ने बताया कि "एक भारत श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम के अंतर्गत सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी नमन साहू और काम्या साहू शैक्षणिक भ्रमण हेतु 20 से 24 अप्रैल तक भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड की यात्रा करेंगे।

 इस भ्रमण के दौरान छात्र राज्य की लोक संस्कृति, भाषा, खान-पान और विविध जानकारी प्राप्त करेंगे। यह भ्रमण इसलिए विशेष है कि छात्र हवाई जहाज द्वारा दीमापुर और कोहिमा जाएंगे। सांदीपनि विद्यालय गुना जिले का एकमात्र विद्यालय है, जिसके विद्यार्थी इस भ्रमण के लिए चयनित हुए हैं। इससे पूर्व दो छात्र गुजरात भ्रमण के लिए गए थे। 

जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश गोयल,समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीसी प्रेरणा गुप्त सहित अन्‍य अधिकारियों ने शैक्षणिक भ्रमण पर जाने वाले छात्र,छात्राओं को बधाई और शुभकामनाऍ दी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.