गुना -एसडीएम आरोन सुश्री महिमा चौधरी ने आज सिविल हॉस्पिटल आरोन का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता एवं स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा की।
एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने विशेष रूप से वार्डों की स्वच्छता बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए।
