Type Here to Get Search Results !

आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना राघौगढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च एवं शांति समिति की बैठक आयोजित

 आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना राघौगढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च एवं शांति समिति की बैठक आयोजित





               आगामी त्योहारों एवं हनुमान जयंती को दृष्टिगत रखते हुए गुना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना राघौगढ़ पुलिस द्वारा गत दिनांक 31 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया तथा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।

               फ्लैग मार्च थाना राघौगढ़ से प्रारंभ होकर बनवारी चौराहा, शीतला माता मंदिर, बिलाल मस्जिद, ख्वाजा मस्जिद, एसबीआई बैंक, एक्सीलेंस स्कूल, जैन मंदिर एवं तहसील तिराहा होते हुए पुनः थाना राघौगढ़ पर समाप्त हुआ ।


               फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना रहा। वहीं शांति समिति की बैठक में हनुमान जयंती के दौरान आपसी सौहार्द, शांति एवं समन्वय बनाए रखने की अपील की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।


               इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राघौगढ़ श्री अमित सोनी, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे, तहसीलदार राघौगढ़ श्री अनुराग जैन, विजयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रितुराज सिंह कुशवाह, इंचार्ज राघौगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रसना सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी व पुलिस बल उपस्थित रहे ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.