Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना क्षेत्र में बछड़े का कटा सिर मिलने की दो घटनाओं में पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

 *गुना पुलिस अधीक्षक के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*



कैंट थाना क्षेत्र में बछड़े का कटा सिर मिलने की दो घटनाओं में पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही


*पुलिस द्वारा प्रकरण में 03 और आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में जिले में अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं। हिंसक एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना कैंट पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता अर्जित की गई है ।


               थाना कैंट क्षेत्र अंतर्गत बछड़े का कटा सिर मिलने की दो अलग-अलग घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दोनों प्रकरणों का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है ।


                दिनांक 06 मार्च 2026 को फरियादी रितिक अहिरवार निवासी हड्डीमील, गुना द्वारा सूचना दी गई थी कि इंडस्ट्रीज एरिया स्थित मिनी मार्बल चौराहे के पास घूरे पर बछड़े का कटा हुआ सिर पड़ा हुआ है। इस संबंध में थाना कैंट में अपराध क्रमांक 149/2026 धारा 325 बीएनएस एवं 4, 9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व में ही 03 आरोपियों इरशाद खान, आसिफ खान एवं शाहरुख खान निवासी हड्डीमील, गुना को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा चुका है ।


               इसी प्रकार दिनांक 02 अप्रैल 2026 को फरियादी अभिषेक राठौर निवासी नजूल कॉलोनी द्वारा गोविंद गार्डन क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास बछड़े का कटा सिर मिलने की सूचना दी गई थी। इस पर थाना कैंट में अपराध क्रमांक 208/2026 धारा 325 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में कैंट थाना पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु सघन प्रयास किए गए । और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई एवं दिनांक 04 अप्रैल 2026 को मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर कैंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में 03 और आरोपियों 1-रोशन बानो पत्नी अल्ताफ खान उम्र 52 वर्ष, 2-राजा पुत्र आफताब खान उम्र 26 वर्ष एवं 3-आयान पुत्र आफताब खान उम्र 20 वर्ष निवासीगण घोसीपुरा कैंट गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।


               केंट थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, सउनि मिट्ठूलाल विसोरिया, सउनि बालकृष्ण दिवाकर, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, प्रधान किरार, प्रधान आरक्षक मनोज कलावत, प्रधान आरक्षक मुकेश मौर्य, प्रधान आरक्षक गौरीशंकर सांसी, आरक्षक रवि ओझा, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक लक्ष्मीनारायण पारस, आरक्षक गौरव देवलिया एवं आरक्षक मुलायम यादव का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.