Type Here to Get Search Results !

जैन मिलन परिवार राघौगढ़ द्वारा महावीर जयंती पर यहां मासिक मिलन हुआ

 जैन मिलन परिवार राघौगढ़ द्वारा महावीर जयंती पर यहां मासिक मिलन हुआ




 राघौगढ़ भगवान महावीर स्वामी के जन्म  कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित *महामासिक मिलन* का आयोजन श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर राघौगढ़ संपन्न हुआ।

 इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान महावीर की आरती की गई आचार्य विद्यासागर पाठशाला के 20 बच्चों द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक  विजय कुमार जैन पत्रकार ने महामासिक मिलन पर प्रकाश डाला।  जैन मिलन के अध्यक्ष जितेंद्र जैन स्वागत भाषण के द्वारा सभी का स्वागत किया। जैन मिलन के मंत्री एवं कार्यक्रम समन्वयक  विकास जैन में कार्यक्रम का संचालन किया ।इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिवेशन चंदेरी से प्राप्त पुरस्कारों का वितरण भी राष्ट्रीय संरक्षक विजय कुमार जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक तंबोला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा जैन मिलन के अध्यक्ष  आकाश जैन, महिला जैन मिलन की अध्यक्ष  अंतिम जैन, मंत्री सुषमा जैन, कोषाध्यक्ष कुशल जैन, जैन मिलन कोषाध्यक्ष रुपेश चौधरी, जैन मिलन के पूर्व शाखा अध्यक्ष एवं ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश जैन युवा जैन मिलन के उपाध्यक्ष एवं ट्रस्ट कमेटी के सदस्य राजा चौधरी, ट्रस्ट कमेटी के सदस्य दिनेश रावत राजेंद्र  जैन सहित जैन समाज के 130 से अधिक महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे। जैन मिलन के कोषाध्यक्ष रुपेश चौधरी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.