Type Here to Get Search Results !

थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी की सूचना पर म्याना थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

 थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी की सूचना पर म्याना थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही



*अवैध शराब तस्करी करते 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 45 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब सहित घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल ज* प्त


               गुना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब माफियाओं एवं तस्‍करों के विरूद्ध निरंतर कठोर और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना पुलिस द्वारा बाईक पर अवैध शराब तस्करी की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।


               गत दिनांक 31 मार्च 2026 को म्याना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटर साइकिल से बदरवास की ओर से अवैध शराब लेकर गुना तरफ आ रहे हैं । थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी की सूचना को गंभीरता से लेते हुए म्याना से तत्काल पुलिस की एक टीम ग्राम खजूरी ए.बी. रोड़ पर पहुंची, जहां पर कुछ ही समय बाद मुखबिर के बताए हुलिए की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखे, जिन्हें पुलिस फोर्स द्वारा घेराबंदी कर रोक लिया गया । पूछताछ पर जिन्होंने अपने नाम 1-पंकज पुत्र नरेन्द्र जाधव उम्र 46 साल निवासी विंध्याचल कालोनी गुना एवं 2-दिलीप पुत्र रामनारायण जाटव उम्र 28 साल निवासी आदर्श कालोनी कैंट गुना के होना बताए । जिनके पास मिले बैग को चैक करने पर उसमें अंग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू) के 45 क्वार्टर बरामद हुए । आरोपियों का यह कृत्‍य आबकारी एक्‍ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर बरामद अंग्रेजी शराब के क्वार्टर कीमती करीब 9,000/-रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 60 हजार रुपये सहित कुल 69 हजार रुपये का मशरुका विधिवत जप्‍त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और जिनके विरूद्ध म्याना थाने में अप.क्र. 69/26 धारा 34(1) आबकारी एक्‍ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई ।


               अवैध शराब के विरुद्ध म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक लालाराम प्रजापति, आरक्षक देवेन्द्र जाटव, आरक्षक देवदत्त वर्मा एवं  आरक्षक शिवकुमार वर्मा की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.