Type Here to Get Search Results !

लक्ष्य से अधिक उपलब्धि पर विभागों की सराहना

 लक्ष्य से अधिक उपलब्धि पर विभागों की सराहना

राजस्व, पंजीयन, खनिज, कमर्शियल टैक्स व आबकारी विभाग ने बनाया रिकॉर्ड


गुना 


जिले में विभिन्न विभागों ने निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों के विरुद्ध उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल की है। राजस्व, पंजीयन, खनिज, कमर्शियल टैक्स एवं आबकारी विभाग ने अपने-अपने लक्ष्य को पार कर जिले के लिए नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जब विभाग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते हैं, तो यह न केवल विभाग के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाते हुए इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए निर्देशित किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.