Type Here to Get Search Results !

सीईओ जिला पंचायत गुना श्री दुबे ने किया "कूनो नदी" पर जल संवर्धन कार्य हेतु स्थल निरीक्षण

 सीईओ जिला पंचायत गुना श्री दुबे ने किया "कूनो नदी" पर जल संवर्धन कार्य हेतु स्थल निरीक्षण


गुना 

सीईओ जिला पंचायत गुना श्री अभिषेक दुबे ने जिले के गुना ब्लॉक अंतर्गत आने वाली "कूनो नदी" के उद्गम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत द्वारा "कूनो नदी" के उद्गम स्थल जल संवर्धन एवं जीर्णोद्धार संबंधी कार्य किये जाने के निर्देश दिये गए। जिनमें "कूनो नदी" पर जो पुराना कूप है, उसका संधारण करना, गहरीकरण कर उसको नवीन स्वरूप में लाना तथा जो जल प्रवाहित होता है उसको नदी तक पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही वहां पर जो पूर्व से चबूतरा है, उस पर रखी मूर्तियों को व्यवस्थित करना एवं ऊपर पहुंच मार्ग के दोनों ओर पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए। 

इस अवसर पर श्री पुष्पेंद्र व्यास प्रभारी सीईओ जनपद पंचायत गुना, उपयंत्री, सहायक यंत्री, संबंधित सरपंच, सचिव ग्राम रोजगार सहायक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

इसके उपरांत सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे ने गुना ब्लॉक की उदयपुरी ग्राम पंचायत पहुँचकर वहां से निकलने वाली "कूनो नदी" पर जल संवर्धन के कार्य कराये जाने हेतु स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित सहायक यंत्री, उपयंत्री को गुणवत्ता पूर्ण कराने किये जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान श्री हेमंत शर्मा सहायक यंत्री, श्री एकाग्र रघुवंशी उपयंत्री, श्री सुखवीर रघुवंशी उपयंत्री एवं संबंधित पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.