Type Here to Get Search Results !

सीईओ जिला पंचायत गुना ने की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा

 सीईओ जिला पंचायत गुना ने की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा


गुना 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना श्री अभिषेक दुबे ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें आरोन, बमोरी, चांचौड़ा, गुना एवं राघोगढ़ की ग्राम पंचायत की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान ऐसी पंचायत है जिनमें आवास स्वीकृत  की कार्यवाही होना शेष हैं, उन्हें 06 अप्रैल 2026 तक समस्त स्वीकृतियां पूर्ण करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा दिए गए। साथ ही ऐसे समस्त हितग्राही जिनको आवास प्लस 2025-26 की प्रथम किश्त प्राप्त हो चुकी है, उन सभी पर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत मस्टररोल जारी कर मजदूरी की राशि समय सीमा में प्रदान करने के भी निर्देश दिए गए। 

समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत, प्रभारी अधिकारी आवास शिवम दीक्षित एवं सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी के साथ उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.