Type Here to Get Search Results !

कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा प्रदेश में गौरव बढ़ाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्‍मानित

 कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा प्रदेश में गौरव बढ़ाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्‍मानित


गुना, 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले जिले के 06 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं परीक्षा में नितिन जाट (पुत्र श्री विश्ववीर सिंह जाट) ने 495 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं वेद रघुवंशी (पुत्र श्री राजीव रघुवंशी) ने भी 495 अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। कु. आर्या शर्मा (पुत्री श्री प्रशांत शर्मा) ने 491 अंक अर्जित कर प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया। इन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं परीक्षा में कु. धाणी बंसल (पुत्री श्री संतोष बंसल, गणित संकाय) ने 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया। कु. कृष्णा धाकड़ (पुत्री श्री रामेश्वर धाकड़, कला संकाय) एवं कु. गायत्री राजपूत (पुत्री श्री संतोष राजपूत, कला संकाय) ने 484-484 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठवां स्थान अर्जित किया। इन छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर श्री कन्याल ने सभी विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आगामी लक्ष्य एवं करियर योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना श्री अभिषेक दुबे ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश गोयल, सहायक संचालक सुश्री प्रेरणा गुप्ता, प्राचार्य डाइट श्री एस.के. वशिष्ठ, एपीसी समग्र शिक्षा श्री एस.के. शिवहरे, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय गुना श्री एच.एन. जाटव, प्राचार्य सांदीपनी फतेहगढ़ श्री भगवत ओझा, श्री निर्भय सक्सेना सहित अभिभावक एवं विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.