Type Here to Get Search Results !

शासन की योजनाओं के समस्‍त कार्य समय-सीमा पूर्ण करें – जिला सी.ई.ओ. श्री दुबे

 शासन की योजनाओं के समस्‍त कार्य समय-सीमा पूर्ण करें – जिला सी.ई.ओ. श्री दुबे



10 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के दिये निर्देश


‎गुना 


      मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना श्री अभिषेक दुबे द्वारा आज


जिला पंचायत सभाकक्ष में शासन योजना के कार्यों की पंचायतवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


      बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे ने लंबित हितग्राहियों की समग्र ई-केवायसी कराने के निर्देश दिये। जल गंगा संवर्धन के प्रगतिरत कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश समस्त जनपद सीईओ को दिये।


      सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे ने मनरेगा, एक बगिया माँ के नाम एवं आवास में निम्न प्रगति तथा गलत जानकारी प्रस्तुत करने के कारण श्री राकेश पटेलिया उपयंत्री, श्री रविकांत शर्मा उपयंत्री, श्री एस.एन. श्रीवास्तव उपयंत्री, श्री नरेश बाजोरिया उपयंत्री, श्री अजब सिंह एबीएम -एसआरएलएम सहित 03 एडीईओ, 02 पीसीओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गए।


      सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंगर्गत तृतीय किश्त प्राप्त पीएम जनमन के लंबित आरोन के 99 बमोरी के 78, चांचौडा के 23, गुना के 190 एवं राघौगढ़ के 69 हितग्राहियों के आवास आगामी पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित उपयंत्री एवं ब्लॉक समन्वयक प्रधानमंत्री आवास को दिये गए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पीएम जन मन के प्रगतिरत 2548 आवास प्लस के प्रगतिरत 13,128 आवासों को पूर्ण कराने एवं पीएम जन मन अंतर्गत ही हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त प्रदान करने संबंधी कार्यवाही किये जाने के निर्देश सभी सीईओ जनपद पंचायत को दिये गए। साथ ही उन्‍होंने ग्राम पंचायतों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा आवास योजना के कार्यों में रुचि न लेना या लापरवाही से कार्य किया जा रहा है, उनके विरुद्ध अनुशासनात्‍मक कार्यवाही कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।


सीईओ जिला पंचायत द्वारा पंचायत राज अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत भवन, सामुदायिक भवन के गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश समस्त सीईओ जनपद पंचायत को दिये गए। साथ ही पंचायतों में "कर वसूली" के कार्य में भी प्रगति लाने के निर्देश सीईओ द्वारा दिये गए। सी.एम. हेल्पलाइन में संतुष्टि प्रतिशत को बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए उन्होंने सभी जनपद सीईओ को कार्य नहीं करने वाले या कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि 50 दिवस से अधिक से लंबित सभी शिकायतों को शत- प्रतिशत बंद कराने तथा कोई भी शिकायत नॉट अटैंड में ना जाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।


      बैठक में श्री गौरव यादव प्रभारी अति. मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, श्री जितेंद्र मंडलोई कार्यपालन यंत्री आरईएस, श्री महेश शुक्ला पीओ वाटरशेड जिला पंचायत, श्री नरेश श्रीवास्तव जिला समन्वयक (स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण) जिला पंचायत, श्री रविंद्र अग्रवाल लेखाधिकारी जिला पंचायत, श्रीमती अभिलाषा कोकाटे एपीओ जिला पंचायत, श्रीमती शशि शुक्ला प्रभारी अधिकारी सी.एम. हेल्पलाइन जिला पंचायत, श्रीमती उषा भार्गव लेखा अधिकारी जिला पंचायत, श्री सतीश सैनी डीपीएम आरजीएसए जिला पंचायत, पुष्पेंद्र व्यास सीईओ जनपद बमोरी एवं गुना, श्री संजीत श्रीवास्तव सीईओ जनपद चाचौड़ा, डीसी संदीप मेहरा आरजीएसए जिला पंचायत गुना एवं सहायक यंत्री, उपयंत्री, एडीईओ, सहायक लेखाधिकारी, ब्लॉक समन्वयक सहित जनपद पंचायतों का समस्त अमला उपस्थित रहा।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.