दिनांक 07 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित
गुना
सहायक प्रबंधक शहर विद्युत वितरण कंपनी लिमि. द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 33/11 केव्ही पावर हाऊस पर मेंटनेंस कार्य होने से दिनांक 07 अप्रैल 2026 सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक लक्ष्मीगंज, सोनी कॉलोनी, दूबे कॉलोनी, बैजू चौराहा, जयस्तम्भ चौराहा, चौधरन कॉलोनी, तलैया मौहल्ला, भार्गव कालोनी, मटकरी कॉलोनी, गुरूनानक कॉलोनी, नजूल कालाणी एवं जोनघर आदि क्षेत्र का विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा। उक्त विद्युत कटौती समयावधि को आवश्यकतानुसार घटाया अथवा बढा़या भी जा सकता है।
