Type Here to Get Search Results !

’मोबाइल कोर्ट’’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधी विवाद का निराकरण

 ‘’मोबाइल कोर्ट’’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधी विवाद का निराकरण


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में मोबाईल कोर्ट के माध्‍यम से भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज ग्राम खामखेड़ा तहसील आरोन में मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी आरोन के मार्गदर्शन में वन विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्व विभाग की टीम सहित मौके पर जाकर ग्राम खामखेड़ा स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 58/1रकवा 28.525 हेक्टेयर में से 18.000 हेक्टेयर भूमि ग्वालटोरिया मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत वन विभाग को आवंटित की गई थी उक्त भूमि पर फसल बोकर अतिक्रमण को मौके पर हटवाकर सीमा चिन्हित कर वन विभाग को आवंटित 18.000 हेक्टेयर भूमि का कब्जा मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही के माध्यम से वन विभाग को सौपा गया एवं उक्त कार्यवाही का पंचनामा तैयार किया गया।

इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार आरोन श्री अमित जैन, वन परिक्षेत्राधिकारी श्री हेमंत भार्गव, एसडीओ जल संसाधन विभाग गुना श्री महेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक ब्रजेन्द्र सिंह बरैया हल्का पटवारी सपना बुनकर, पटवारी पंकज गांठे, पटवारी अरुण शर्मा एवं ग्राम कोटवार अनावेदकगण सहित ग्राम पंचांन उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.