गुना का युवा संगम में लगातार रहा शानदार प्रदर्शन, मार्च में भी मिला तीसरा स्थान
विगत एक वर्ष में युवा संगम कार्यक्रम में 11 बार जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा
गुना
मप्र शासन कौशल विकास विभाग व रोजगार विभाग और एमएसएमई विभाग द्वारा प्रतिमाह निर्धारित दिवस पर जिला के आकांक्षी युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप से जोड़ने के लिए युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन सतत रूप से किया जा रहा है
जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीना ने बताया कि कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान आयोजित “युवा संगम” कार्यक्रमों के अंतर्गत कुल 12 आयोजन कर निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 1737 आकांक्षी युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए गए तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासन स्वरोजगार योजनाओं में 24,270 स्वरोजगारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए गए, जिसके परिणामस्वरूप जिले ने प्रदेश स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 बार टॉप-5 में स्थान हासिल किया जिसमें 3 बार प्रथम, 3 बार द्वितीय, 4 बार तृतीय और 1 बार चतुर्थ स्थान शामिल हैं तथा इसी क्रम को बनाए रखते हुए मार्च माह की रैंकिंग में भी गुना जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस आयोजन में सभी स्वरोजगार विभागों का सक्रिय योगदान रहा,

