Type Here to Get Search Results !

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त: गेहूं उपार्जन, ट्रैफिक और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त: गेहूं उपार्जन, ट्रैफिक और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश



नरवाई जलाने पर सख्ती, सीएम हेल्पलाइन में लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

‎गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक दुबे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में गेहूं उपार्जन एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया कि वे पुलिस, मंडी सचिव एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करें। इसके साथ ही उन्होंने नरवाई जलाने एवं खेतों में आग लगने की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक किया जाए तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने 100 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही सिटीजन चार्टर एवं ‘संकल्प से समाधान’ अभियान अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में भिक्षावृत्ति की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्‍होंने जिले में अधिक से अधिक नागरिकों को पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को गति देने एवं राजस्व वसूली बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के समापन पर कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप में रखते हुए कम करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.