ऑनलाईन सट्टे में संलिप्त सटोरियों के विरूद्ध गुना पुलिस की सतत कार्यवाही
*आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टे के अंतर्राज्यीय गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार*
*हाल ही में धरनावदा थानांतर्गत थार गाड़ी में सट्टा खिलाते तीन कुख्यात बदमाश किए थे गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा आदि अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने इन गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, तस्करों, कारोबारियों आदि के विरूद्ध निरंतर सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण तथा डीएसपी श्री आनंद राय के नेतृत्व में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा और विशेष टीम द्वारा हाल ही में आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफास किया गया था । पुलिस द्वारा इस गिरोह का फरार एक और सदस्य गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 22 अप्रेल 2026 की रात धरनावदा थानांतर्गत रूठियाई चौकी क्षेत्र में हाईवे पर मिडवे ट्रीट के पास एक थार गाड़ी में आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए आरोपी 1-विकास पाटिल निवासी बलवंत नगर गुना, 2-दिव्यांशु उर्फ शर्मा नैनो निवासी विकास नगर गुना एवं 3-शुभम साहू उर्फ टीआई निवासी जाट मोहल्ला गुना को गिरफ्तार किया गया था ।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा एक संगठित गिरोह के रूप से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करना सामने आया था, जिसमें वह विभिन्न जिलों के व्यक्तियों को आईडी उपलब्ध कराकर सट्टा खिलाने का कार्य कर रहे थे । सट्टा खेलने-खिलाने के इस संगठित गिरोह में अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए थे, जिन्हें भी एफआईआर में आरोपी नामजद कर पुलिस टीम द्वारा जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है । जिनकी तलाश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा आज गिरोह का एक और सदस्य शुभम पुत्र रविशंकर शर्मा उम्र 32 साल निवासी ग्राम गता कनारी जिला अशोकनगर हाल फ्रेण्डस कॉलोनी गुना को गिरफ्तार कर लिया है । शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है ।
गुना पुलिस की इस कार्यवाही में डीएसपी श्री आनंद राय के नेतृत्व में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा, आरक्षक ऋषीकेश शर्मा, आरक्षक सचिन तोमर, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक विनीत लोधी एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक आदित्य सिंह कौरव, आरक्षक भूपेंद्र खटीक एवं आरक्षक अभय रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा है ।
