Type Here to Get Search Results !

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर न्यायालय परिसर गुना में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

 विश्व स्वास्थ्य दिवस पर न्यायालय परिसर गुना में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित







गुना। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर गुना में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला चिकित्सालय गुना के समन्वय से आयोजित किया गया, जिसमें न्यायिक कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश श्री मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलन एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।”

विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार जैन ने शिविर की सराहना करते हुए सभी कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना वंदना त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष न्यायिक परिवार के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट एवं दंत परीक्षण के साथ आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। साथ ही 09 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत एवं निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई।

जिला चिकित्सालय गुना के मुख्य सलाहकार सतेन्द्र शर्मा ने बताया कि वर्तमान में बीपी एवं शुगर जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, इसलिए नियमित जांच आवश्यक है।

शिविर में लगभग 300 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 75 से अधिक व्यक्तियों के ब्लड सैंपल लेकर सीबीसी एवं शुगर की जांच हेतु भेजे गए।

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार जैन, जिला न्यायाधीश सुरेश कुमार सूर्यवंशी, ओ.पी. रघुवंशी, राघवेन्द्र भारद्वाज, शैलजा गुप्ता, राधाकिशन मालवीय, सोनाली शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधुलिका मुले, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वंदना त्रिपाठी, जिला विधिक सहायता अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी, डॉ. अंकित उपाध्याय, डॉ. प्रदीप कश्यप, नर्सिंग ऑफिसर नेहा डेहरिया, कोमल जाटव सहित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.