Type Here to Get Search Results !

एनएफएल नर्सरी मंदिर में भजन कीर्तन के साथ पक्षियों के लिए बांधे गए सकोरे

 एनएफएल नर्सरी मंदिर में भजन कीर्तन के साथ पक्षियों के लिए बांधे गए सकोरे



Guna- एनएफएल अंजनी सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा आज एनएफएल स्थित नर्सरी मंदिर परिसर में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में भजन कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया गया साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पक्षियों के लिए सकोरे जल व दान पात्र बांधे गए इस अवसर पर एनएफएल की बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही जिन्होंने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया महिलाओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण को भक्ति मय बनाया और पक्षियों के संरक्षण के  प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पेड़ों पर सकोरे बांधकर सकारात्मक संदेश दिया 

समिति के सदस्यों ने बताया कि बढ़ती गर्मी में पक्षियों को पानी और भोजन की अत्यधिक आवश्यकता होती है ऐसे में यह पल उनके जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध होगा कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जीव जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है स्थानीय लोगों ने समिति के प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा की ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.