Type Here to Get Search Results !

पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत एवं रसोई गैस एवं बिजली की मूल्य वृद्धि को लेकर सौंपा ज्ञापन

 कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन।



पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत एवं रसोई गैस एवं बिजली की मूल्य वृद्धि को लेकर सौंपा ज्ञापन।


भाजपा सरकार में आमजन आर्थिक बोझ के तले दबनें को हैं मजबूर .......सुरेन्द्र चौधरी 


भाजपा सरकार में पेट्रोल,डीजल एवं रसोई गैस और बिजली की लगातार बढ़ती कीमतों,अनियमित आपूर्ति और उत्पन्न हो रही किल्लत के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश व्यापी आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट व युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेसियों ने स्थानीय सदर कबूला पुल स्थित शनि देव मंदिर के समीप मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी की अगवाई में हाथों में खाली सिलेंडर और तिरंगे झंडे लेकर जमकर प्रदर्शन कर आमजनों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों पर सवाल खड़े वाल किए तथा आमजनों को शीघ्र राहत प्रदान करने की पुरजोर मांग करते हुये प्रदर्शन स्थल पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों और विदेश नीतियों का बखान करनें वाली भाजपा सरकार में आमजन परेशान हैं और देश व प्रदेश की आम जनता पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से आर्थिक बोझ के तले दबने को मजबूर है जिससे भाजपा सरकार की कथनी और करनी में उजागर हुईं हैं,जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि उमाहिया ने कहा कि भाजपा सरकार ईंधन प्रबंधन और कालाबाजारी रोकने में नाकाम साबित हुईं परिणाम स्वरूप आम जनों को अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि ऑटो चालकों को भी गैस नहीं मिलने के कारण घंटों लाइन में लगे रहनें से उन्हें नुकसान हो रहा है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है।प्रदर्शन में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव निखिल चौकसे ,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समीर मकरानी, राहुल कुशवाहा,साहित्य पाण्डेय आदि ने संबोधित कर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर हमला बोला।प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,आर आर पाराशर,गुरमीत सिंह इल्ले, पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी,कुंदन जाट, राशिद खान,कोमल सिंह, धर्मेंद्र तोमर,राजा बुन्देला,अबरार सौदागर,पार्षद मोहन अहिरवार,कदम सिंह,आई एम खान,भाग चंद्र कुशवाहा,पवन यादव,शिवा राठौर,सत्यम सिंह चौधरी, दिलीप रावत सूरज, राम बहादुर कुर्मी,देशराज यादव,नियाज अहमद,गंगाराम केमिया,गुलाब अहिरवार, शैलेन्द्र अहिरवार,यूनुस खान,पंचम लाल, अजय अहिरवार राजा अहिरवार,जसवंत अहिरवार, सुखराम अहिरवार,अमन यादव,सलमान खान, रोहित लारिया, आशा राम आठिया,राम ठाकुर,रामवीर सिंह राजपूत,शान पठान, समीर खान, राजवीर, अजीम मकरानी आदि मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.