आपदा प्रबंधन में दिया
प्राथमिक उपचार व सीपीआर का प्रशिक्षण
राघौगढ़- आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण में धरनावदा व रूठियाई सेक्टर में ग्राम भुलाय, ककवासा व कबुलपुरा में स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया म.प्र. जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक लोकेंद्र सिंह द्वारा जानकारी साझा की जिसमें ग्रामीणो को प्राथमिक चिकित्सा, खोज एवं बचाव, आग से सुरक्षा, सीपीआर, बाढ़ और भूकंप प्रबंधन सहित विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण मे भुलाय सरपंच नरेश कुमार धाकड़ सचिव संजीव धाकड़
ककवासा में सरपंच भगवान यादव व रोजगार सहायक रिषी राजपूत द्वारा सहयोग दिया गया
ग्राम भुलाय में आपदा प्रबंधन कौशल का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षक महेश शर्मा ने 37 ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया गया।
किया गया
ग्राम कबुलपुरा में प्रशिक्षक देवेंद्र यादव द्वारा अपने प्रशिक्षण में बाढ़ अथवा आपदा से पूर्व की जाने वाली तैयारियों के विषय में जानकारी प्रदान की व 5 प्रकार के दलों का गठन किया गया
ग्राम ककवासा में प्रशिक्षक चैन सिंह धाकड़ द्वारा आपदा से होने वाली जनहानि को कैसे कम किया जा सकता है प्राकृतिक आपदा में प्राथमिक उपचार के विषय में बताया गया
